2 वर्षीय बी.एड. एवं 4 वर्षीय बी.ए.बी.एड./बी.एससी.बी.एड. प्रवेश परीक्षा PTET Admit card 2024
राजस्थान के विभिन्न महाविद्यालयों में संचालित 2 वर्षीय बी.एड. एवं 4 वर्षीय बी.ए.बी.एड./बी.एससी.बी.एड. पाठ्यक्रमों में सत्र 2024-25 प्रवेश हेतु राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् एवं राज्य सरकार के नियमानुसार पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे और जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन सबमिट किए हैं उनके लिए बोर्ड द्वारा 9 जून को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए पी.टी.ई.टी एडमिट कार्ड 2024 ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं अतः वह विद्यार्थी जोअपना PTET Admit card 2024 डाउनलोड करना चाहते हैं नीचे दिए गए लिंक को चेक कर सकते हैं
महत्वपूर्ण तिथियाँ
क्र.स. | विवरण | तिथि |
---|---|---|
1. | आवेदन प्रारम्भ करने की तिथि | 06.03.2024 |
2. | आवेदन की अंतिम तिथि | 31.03.2024 |
3. | प्रवेश परीक्षा तिथि | 09.06.2024 |
4. | प्रवेश परीक्षा शुल्क | रु. 500/- |
5. | प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि | 02.06.2024 |
प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें
प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र 05 जून 2024 से उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- वेबसाइट पर जाएं: ptetvmou2024.com
- होम पेज पर “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें: अपना आवेदन संख्या, जन्म तिथि आदि विवरण दर्ज करें।
- डाउनलोड करें: “Submit” बटन पर क्लिक करने के बाद, आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- प्रिंट करें: अपने प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट निकाल लें और परीक्षा के दिन इसे साथ ले जाएं।
विशेष जानकारी
बुतिलेखक (Scribe) की आवश्यकता
जिन परीक्षार्थियों को नियमानुसार बुतिलेखक (Scribe) की आवश्यकता है, वे परीक्षा दिवस से कम से कम दो दिन पूर्व सम्बन्धित केन्द्र पर पहुँच कर केन्द्राधीक्षक को आवश्यक दस्तावेजों के साथ लिखित में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें। ध्यान दें कि श्रुतिलेखक (Scribe) की व्यवस्था परीक्षार्थी को स्वयं करनी होगी, केन्द्राधीक्षक द्वारा बुतिलेखक (Scribe) उपलब्ध नहीं करवाया जाएगा।
सभी परीक्षार्थियों के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी
परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परीक्षा केन्द्र का अवलोकन परीक्षा दिवस से पूर्व कर लें ताकि परीक्षा केन्द्र की अवस्थिति, पहुँच मार्ग एवं उपलब्ध परिवहन साधनों से अवगत हो सकें। इससे परीक्षा दिवस को समय पर केन्द्र पर पहुँचने में सुविधा होगी।
अधिक जानकारी के लिए और अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
इस जानकारी को ध्यान में रखते हुए, आप आसानी से पी.टी.ई.टी. 2024 के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएँ!