You are currently viewing करेंट अफेयर्स हिंदी/रटलेना/Daily Current Affairs 2023 Booster// GK SSC, NTPC

करेंट अफेयर्स हिंदी/रटलेना/Daily Current Affairs 2023 Booster// GK SSC, NTPC

प्रश्न 1 राष्ट्रीय खेल संहिता के ड्राफ्ट की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया –
(अ) मुकुंदकम शर्मा
(ब) गगन नारंग
(स) बाईचुंग भूटिया
(द) पुलेला गोपीचंद
उत्तर मुकुंदकम शर्माखेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल संहिता 2017 के विवादास्पद मसौदे की समीक्षा के लिये विशेषज्ञों की 13 सदस्यीय समिति गठित की है जिसमें ओलंपिक कांस्य पदकधारी निशानेबाज गगन नारंग, पूर्व फुटबाल कप्तान बाईचुंग भूटिया और राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद को शामिल किया गया है। इस तिकड़ी के अलावा समिति में विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदकधारी लंबी कूद एथलीट अंजू बॉबी जार्ज भी शामिल हैं। विशेषज्ञों की समिति की अध्यक्षता उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुकुंदकम शर्मा करेंगे। इस पैनल में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
प्रश्न 2 खेल मंत्री किरन रिजिजू ने अनस और तेजिंदरपाल सिंह तूर को किस अवार्ड से सम्मानित किया है?*
क. राजीव गांधी खेल रत्न
ख. अर्जुन अवॉर्ड
ग. द्रोणाचार्य अवॉर्ड
घ. पदमश्रीसही उत्तर देखे
उत्तर: ख. अर्जुन अवॉर्ड – खेल मंत्री किरन रिजिजू ने हाल ही में अनस और तेजिंदरपाल सिंह तूर को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है और साथ ही बजरंग पूनिया ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड ग्रहण किया. वही मोहिंदर सिंह ढिल्लों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया है.

प्रश्न 3 इंटरनेशनल प्रेस फ्रीडम अवाॅर्ड 2023 से किसे सम्मानित किया गया है –
(अ) नेहा दीक्षित
(ब) निधि चावला
(स) रवीश कुमार
(द) दीपिका कुमारी
उत्तर नेहा दीक्षित

भारतीय स्वतंत्र पत्रकार नेहा दीक्षित को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। पत्रकारों के हित में काम करने वाले अंतर्राष्ट्रीय संगठन ‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स’ (सीपीजे) ने नेहा को ‘इंटरनेशनल प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड 2023’ से सम्मानित किया है। वाशिंगटन में हुए समारोह में नेहा को यह पुरस्कार दिया गया। नेहा दीक्षित अब तक कई खुलासे कर चुकी हैं, जिन्हें लेकर काफी बवाल भी मचा है। इनमें आदिवासी लड़कियों की तस्करी और उत्तर प्रदेश में हुए पुलिस एनकाउंटर प्रमुख हैं। नेहा के साथ ही ब्राजील की पेट्रीसिया केम्पस मेलो, निकारागुआ की लुसिआ पिनेडा उबाऊ एवं मिगुएल मोरा और तंजानिया के मैकसेन्स मेलो मुबयाजी को भी इस सम्मान से नवाजा गया है। इन सभी पत्रकारों को भी नेहा की तरह अपने काम के लिए मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है। वहीं, पाकिस्तान के पत्रकार ज़फर अब्बास को ‘ग्वेन इफिल प्रेस फ्रीडम’ अवॉर्ड मिला है। अब्बास ‘डॉन’ अखबार के संपादक हैं।

प्रश्न 4 किस राज्य ने महाराजगंज जिले में राज्य का पहला गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र स्थापित करने का फैसला किया है –
(अ) उत्तर प्रदेश
(ब) मध्य प्रदेश
(स) बिहार
(द) झारखण्ड
उत्तर उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने घटती गिद्ध आबादी के संरक्षण के लिए बड़ा कदम उठाते हुए महाराजगंज जिले के समीप राज्य का पहला गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र स्थापित करने का फैसला किया हैं। पर्यावरण मंत्री के अनुसार, देश में गिद्धों की आबादी में तेजी से गिरावट आई है, जो तीन दशकों में 40 मिलियन से घटकर 19,000 रह गई है।

प्रश्न 5 कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने भारतीय खाद्य निगम – एफसीआई की अधिकृत पूंजी को बढ़ाकर ……. हजार करोड़ रूपये करने का फैसला किया है –
(अ) 7 हजार करोड़
(ब) 9 हजार करोड़
(स) 10 हजार करोड़
(द) 11 हजार करोड़
उत्तर 10 हजार करोड़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने भारतीय खाद्य निगम – एफसीआई की अधिकृत पूंजी को मौजूदा साढे तीन हजार करोड़ रूपये से बढ़ाकर दस हजार करोड़ रूपये करने की स्वीकृति दे दी है। इस फैसले से प्राप्त अतिरिक्त पूंजी केन्द्रीय बजट के माध्यम से एफसीआई में लगाई जा सकेगी, जिसे एफसीआई अनाजों के भंडारण के काम में इस्तेमाल करेगा और उसे अपनी उधारी पर दिये जाने वाले ब्याज के बोझ से राहत मिलेगी। इसके परिणामस्वरूप खाद्य सब्सिडी में भी कमी आयेगी।

 

edited 
प्रश्न 7 वर्ष 2023 के लिए प्रतिष्ठित एकलव्य पुरस्कार से किसे सम्माानित किया जाएगा –
(अ) ज्हिली दलाबेहेरा
(ब) संजीता चानू
(स) मीराबाई चानू
(द) पुनम यादव
उत्तर ज्हिली दलाबेहेरा
]
कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश और राज्य को सम्मान दिलाने वाली ओडिया की महिला वेटलिफ्टर ज्हिली दलाबेहेरा वर्ष 2023 के 27वें एकलव्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इंडियन मेटल्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (IMPACT) द्वारा स्थापित वार्षिक पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र के साथ 5 लाख रु का नकद पुरस्कार शामिल है। उन्होंने 1 अप्रैल, 2017 से 31 मार्च, 2023 के बीच आयोजित विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं में दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता था। एकलव्य पुरस्कार की स्थापना 1993 में की गई थी।प्रश्न 8 ट्रेड बाॅडी कन्फेडरेशन आॅफ इंडियन इंडस्ट्री द्वारा ‘क्वालिटी रत्न’ प्ररस्कार किसे प्रदान किया गया है –
(अ) आनंद महिंद्रा
(ब) मुकेश अंबानी
(स) सुरेश कृष्ण
(द) पीयूष गोयल
उत्तर सुरेश कृष्णभारत के पहले ‘क्वालिटी रत्न’ पुरस्कार सुंदरम फास्टनर्स लिमिटेड के अध्यक्ष सुरेश कृष्णा को सम्मानित किया गया । वे व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में गुणवत्ता के सिद्धांतों को अपनाने में समाज के लिए एक आदर्श रहे हैं। उन्होंने 1998 में जापान इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट मेंटेनेंस के साथ मिलकर TPM क्लब ऑफ इंडिया का गठन किया और इसके पहले अध्यक्ष बने। उन्हें ये पुरस्कार व्यावसायिक निकाय भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) इंस्टीट्यूट ऑफ क्वालिटी द्वारा बेंगलुरु में आयोजित 27वें क्वालिटी सम्मेलन में दिया गया।प्रश्न 9 किसे राॅयल एयरोनाॅटिक सोसाइटी आॅफ यूके ने मानद फेलोशिप से सम्मानित किया है –
(अ) एस क्रिस्टोफर
(ब) टेसी थॉमस
(स) अविनाश चंदर
(द) जी सतीश रेड्डी
उत्तर जी सतीश रेड्डी

डीआरडीओ चेयरमैन (DRDO Chairman) जी सतीश रेड्डी को यूके की रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी की तरफ से मानद फैलोशिप से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान भारत में एयरोस्पेस व्हीकल्स, गाइडेड हथियार और डायवर्सिफाइड मिसाइल सिस्टम की डिजाइन, डेवलपमेंट और डिप्लॉयमेंट के लिए दिया जाएगा। वे पिछले सौ सालों में यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय वैज्ञानिक हैं।

प्रश्न 10 70वें संविधान दिवस के अवसर पर केंन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने किस पोर्टल को लांच किया है –
(अ) कर्तव्य
(ब) सतर्क
(स) शिक्षण
(द) गणतन्त्र
उत्तर कर्तव्य

70वें संविधान दिवस के अवसर पर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कर्त्तव्य पोर्टल को लांच किया। इसकी वेबसाइट kartavya.ugc.ac.in है। इस पोर्टल पर छात्रों के लिए मासिक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस पोर्टल को ‘नागरिक कर्तव्य पालन अभियान’ के तहत लांच किया गया है। इस पोर्टल पर प्रति माह निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

1st December 2023 महत्वपूर्ण सामयिकी (Current Affairs ) प्रश्नोत्तरी हिंदी भाषा में

प्रश्न 1. फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने इंश्योरेंस कंपनी एको में कितने करोड़ डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है?*
क. 1 करोड़ डॉलर
ख. 2 करोड़ डॉलर
ग. 3 करोड़ डॉलर
घ. 5 करोड़ डॉलर

सही उत्तर देखे:
उत्तर: ख. 2 करोड़ डॉलर – फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने इंश्योरेंस कंपनी एको में 2 करोड़ डॉलर यानी 143 करोड़ रुपए का निवेश करने की घोषणा की है. इस निवेश के बाद एको में उनका कुल इन्वेस्टमेंट 4.5 करोड़ डॉलर (322 करोड़ रुपए) हो जाएगा.

:प्रश्न 2. खेल मंत्री किरन रिजिजू ने अनस और तेजिंदरपाल सिंह तूर को किस अवार्ड से सम्मानित किया है?*
क. राजीव गांधी खेल रत्न
ख. अर्जुन अवॉर्ड
ग. द्रोणाचार्य अवॉर्ड
घ. पदमश्री
सही उत्तर देखे:
उत्तर: ख. अर्जुन अवॉर्ड – खेल मंत्री किरन रिजिजू ने हाल ही में अनस और तेजिंदरपाल सिंह तूर को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है और साथ ही बजरंग पूनिया ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड ग्रहण किया. वही मोहिंदर सिंह ढिल्लों को द्रोणाचार्य अवॉर्ड से सम्मानित किया है.

:प्रश्न 3. श्रीलंका के किस स्पिन गेंदबाज को श्रीलंका के तमिल बहसंख्यक प्रांत उत्तरी प्रांत का गवर्नर नियुक्त किया गया है?*
क. अजंता मेंडिस
ख. मुथैया मुरलीधरन
ग. अन्जेलो मेथुएस
घ. चमारा कपुगेद्कर

:सही उत्तर देखे:
उत्तर: ख. मुथैया मुरलीधरन – श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज और स्पिन के बादशाह श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन को श्रीलंका के तमिल बहसंख्यक प्रांत उत्तरी प्रांत का गवर्नर नियुक्त किया गया है.

प्रश्न 4. इंडियन नेवी ने डीआरडीओ के द्वारा बनायीं गयी कौन सी मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है?*
क. पृथ्वी-1
ख. अग्नि-1
ग. ब्रह्मोस
घ. पीएसएलवी – 19

:सही उत्तर देखे:
उत्तर: ग. ब्रह्मोस – इंडियन नेवी ने हाल ही में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ)के द्वारा बनायीं गयी ब्रह्मोस मिसाइल का अरब सागर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया है.

:प्रश्न 5. उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने वर्ष 2023 के किस महीने से सोने के गहनों की हॉलमार्किंग अनिवार्य करने की घोषणा की है?*
क. जनवरी
ख. मार्च
ग. अप्रैल
घ. अगस्त

सही उत्तर देखे:
उत्तर: क. जनवरी – उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने हाल ही में 15 जनवरी 2023 से सोने के गहनों की हॉलमार्किंग अनिवार्य करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा है की इस नियम को लागू करने के लिए एक साल का वक्त दिया जाएगा.

:प्रश्न 6. भारत के किस राज्य में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर एयरपोर्ट को बनाने का जिम्मा ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल को दिया गया है?*
क. केरल
ख. गुजरात
ग. कोलकता
घ. उत्तर प्रदेश

:सही उत्तर देखे
उत्तर: घ. उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश के गौतम बुध नगर में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर एयरपोर्ट जिसे नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भी कहा जाएगा उसे बनाने का जिम्मा स्विटजरलैंड की कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल को दिया गया है. जिसके 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है.

:प्रश्न 7. भारतीय खाद्य निगम की अधिकृत पूंजी बढ़ाकर मंत्रिमंडल समिति ने करोड़ रूपये करने की मंजूरी दे दी है?*
क. 2000 करोड़ रूपये
ख. 5000 करोड़ रूपये
ग. 10000 करोड़ रूपये
घ. 20000 करोड़ रूपये

:सही उत्तर देखे:point_down:*
उत्तर: ग. 10000 करोड़ रूपये – भारतीय खाद्य निगम की अधिकृत पूंजी बढ़ाकर आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने 10000 करोड़ रूपये करने की मंजूरी दे दी है. जो की पहले 3500 करोड़ रूपये थी.

:प्रश्न 8. संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक कौन सा देश विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों का सबसे बड़ा मूल देश है?*
क. जापान
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
घ. भारत

सही उत्तर देखे:point_down:*
उत्तर: घ. भारत – संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक भारत, विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों का सबसे बड़ा मूल देश बन हुआ है. संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक प्रवासन रिपोर्ट 2023 के मुताबिक, हाल ही में पूरी दुनिया में भारतीय मूल के लोग की संख्या 1.75 करोड़ है.

प्रश्न 9. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किस देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को 5 वर्ष की सजा सुनाई गयी है?*
क. जापान
ख. यूगांडा
ग. मालदीव
घ. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर देखे:point_down:*
उत्तर: ग. मालदीव – मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन को हाल ही में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 5 साल जेल की सजा सुनाई गई है और उन पर 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना भी लगाया है. उन्हें राजकोष से चुराए गए धन का इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया है.

:प्रश्न 10. मानव तस्करी रोकने के लिए भारत और किस देश के बीच हुए द्विपक्षीय सहयोग पर समझौता ज्ञापन को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है?*
क. नेपाल
ख. भूटान
ग. म्यांमार
घ. बांग्लादेश

:सही उत्तर देखे:point_down:*
उत्तर: ग. म्यांमार – मानव तस्करी रोकने के लिए भारत और म्यांमार के बीच हुए द्विपक्षीय सहयोग पर समझौता ज्ञापन को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है. जिसके तहत दोनों देश मानव तस्करी रोकने की कोशिशों के अंतर्गत कार्य समूह/कार्यबल का गठन करेंगे.

Download pdf

B.L Rakhla

we provides free educational & employment information to help job seekers.