प्रश्न 1 किस राज्य सरकार ने एंटी डीप्रिडेशन स्क्वाड लांच किये हैं?
(अ) तेलंगाना
(ब) असम
(स) राजस्थान
(द) कर्नाटक
उत्तर असम
असम सरकार ने राज्य में एंटी डीप्रिडेशन स्क्वाड लांच किये हैं, इसका उद्देश्य मानव-वन्यजीवों में होने वाले संघर्ष को कम करना है।
प्रश्न 2 हाल ही में अबरदीन पुलिस स्टेशन को देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया, यह किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
(अ) अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
(ब) दिल्ली
(स) राजस्थान
(द) कर्नाटक
उत्तर अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
अंडमान का निकोबार द्वीप समूह के अबरदीन पुलिस स्टेशन को देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया है। इस सूची में दूसरे स्थान पर गुजरात का बालासिनोर पुलिस स्टेशन तथा तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश का अजक बुरहानपुर पुलिस स्टेशन है।
प्रश्न 3 भारत ने किस देश से मिटिआॅर हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों के शीघ्र वितरण का अनुरोध किया है –
(अ) जापान
(ब) रूस
(स) फ्रांस
(द) अमेरिका
उत्तर फ्रांस
भारत ने फ्रांस से मिटियोर मिसाइल की डिलीवरी शीघ्र करने की मांग की है। इन मिसाइलों के द्वारा भारत पाकिस्तानी वायुसेना को अमेरिका द्वारा प्रदान की गयी AMRAAM मिसाइलों का मुकाबला दक्षता से कर सकेगा। इन मिसाइलों की डिलीवरी भारत को 2023 में होनी है, परन्तु भारत इन मिसाइलों की शीघ्र डिलीवरी के लिए मांग कर रहा है। भारत पहले राफेल लड़ाकू विमानों के लिए कम से कम 10 मिटियोर मिसाइलों की एडवांस डिलीवरी की मागं कर रहा है। भारत को मई, 2023 तक राफेल जेट की पहली खेप मिल जायेगी। मिटियोर मिसाइल हवा से हवा में मार कर सकने वाली मिसाइल है, इसकी रेंज 150 किलोमीटर है। भारत इन मिसाइलों का उपयोग राफेल लड़ाकू विमाओं का साथ करेगा।
प्रश्न 4 कम्पेरिटेक की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत बाॅयोमीट्रिक डेटा के व्यापक और आक्रामक उपयोग के मामले में …….वां सबसे खराब देश है –
(अ) 5वां
(ब) 7वां
(स) 9वां
(द) 11वां
उत्तर 5वां
ब्रिटेन स्थित टेक रिसर्च फर्म कम्पेरिटेक द्वारा किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि भारत बायोमीट्रिक्स के आक्रामक उपयोग की सूची में ताइवान, इंडोनेशिया और फिलीपींस के साथ 5 वें स्थान पर है जबकि चीन, मलेशिया और पाकिस्तान सूची में भारत से पहले आते हैं। अगर भारत का राष्ट्रीय बायोमेट्रिक डेटाबेस पुलिस और अन्य जांच एजेंसियों की पहुँच में होता, तो भारत का प्रदर्शन और खराब हो सकता था।
प्रश्न 5 मेक्सिको अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में गेस्ट आॅफ आॅनर के तौर पर सम्मिलित होने वाला पहला एशियाई देश कौन सा है –
(अ) भारत
(ब) चीन
(स) बांग्लादेश
(द) सऊदी अरब
उत्तर भारत
मेक्सिको के गुआदालजारा में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया। स्पेनी भाषा के लिए यह सबसे बड़ा पुस्तक मेला है। भारत पहला एशियाई देश है जिसे इस पुस्तक मेले में गेस्ट ऑफ ऑनर देश के रूप में सम्मिलित किया गया है।
प्रश्न 6 महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर कौन बने हैं –
(अ) नाना पटेल
(ब) देवेंद्र फड़नवीस
(स) मोहन ठाकरे
(द) गोविंद गिरी
उत्तर नाना पटेल
प्रश्न 7 किसे लोक सेवा के लिए इकाॅनमिक टाइम्स का ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड-2023’ से सम्मानित किया गया –
(अ) अमीत शाह
(ब) अरूण जेटली
(स) सुषमा स्वराज
(द) राजनाथ सिंह
उत्तर अरूण जेटली
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को लोक सेवा के लिए मरणोपरांत इकॉनमिक टाइम्स का ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड-2023’ दिया गया। मुंबई में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में दिवंगत जेटली की पत्नी संगीता जेटली ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
प्रश्न 9 किसे हाल ही में नामीबिया के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुना गया है –
(अ) पांडुलेनी इतुला
(ब) सैम नुजोमा
(स) हेज गिंगोब
(द) एलेन बर्सेट
उत्तर हेज गिंगोब
नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गेयनगोब आर्थिक मंदी और भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद दूसरे कार्यकाल के लिए चुनाव जीत गए हैं, लेकिन उनका मत प्रतिशत कम हुआ है। लंबे समय से सत्तारूढ़ गेयनगोब की पार्टी साउथ वेस्ट अफ्रीका पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन-स्वापो को सबसे चुनौतीपूर्ण चुनाव में दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल पाया। तीस वर्ष पहले नामीबिया को आजादी मिलने के बाद यह सबसे चुनौतीपूर्ण चुनाव रहा।
प्रश्न 10 भारत किस वर्ष तक डायरिया के कारण बच्चों में रूग्णता और मृत्यु दर को शुन्य के स्तर पर लाने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ है –
(अ) 2023
(ब) 2023
(स) 2024
(द) 2025
उत्तर 2023