You are currently viewing करेंट अफेयर्स हिंदी/रटलेना/Daily Current Affairs 2023 Booster//22 nov GK SSC -Golden Era

करेंट अफेयर्स हिंदी/रटलेना/Daily Current Affairs 2023 Booster//22 nov GK SSC -Golden Era

प्रश्न 1 कतर और किस देश की नौसेनाओं ने हाल ही में दोहा में पांच दिवसीय द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘ज़ायर-अल-बह्र’ (सागर की दहाड़) शुरू किया है –
(अ) नेपाल
(ब) भारत
(स) रूस
(द) जापान
उत्तर भारत

भारतीय नौसेना और कतर की शाही नौसेना के बीच 17 से 21 नवम्बर, 2023 तक दोहा के निकट ‘ज़ायर-अल-बह्र’ (सागर की दहाड़) आयोजित किया जा रहा है। अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारतीय नौसेना की गाईडेड मिसाइल स्टेल्थ फ्रीगेट आईएनएस त्रिकंड और गश्ती हवाई जहाज पी8-I दोहा पहुंच गये हैं। ‘ज़ायर-अल-बह्र’ 2023 से दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सहयोग मजबूत होगा और परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

प्रश्न 2 आईएमडी की नवीन विश्व प्रतिभा रैंकिंग में भारत छह स्थान फिसलकर कितने पायदान पर आ गया है –
(अ) 35वें
(ब) 47वें
(स) 59वें
(द) 63वें
उत्तर 59वें

IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में भारत 59वें स्थान पर है, भारत इस बार 6 अंक नीचे फिसला है। इसमें कुल 63 देशों को रैंकिंग प्रदान की गयी है। इस रैंकिंग को हाल ही में स्विट्ज़रलैंड के IMD बिज़नेस स्कूल ने जारी किया। यह रैंकिंग तीन कारकों पर आधारित है: निवेश व विकास, अपील व तैयारी। इसमें वह सभी कारक शामिल है जिनकी सहायता से स्थानीय प्रतिभा के विकास के लिए निवेश किया जाता है और देश उन प्रतिभाओं को देश में ही रखने में सफल होता है। इस सूची में लगातार छठवीं बार स्विट्ज़रलैंड पहले स्थान पर कायम है। स्विट्ज़रलैंड के बाद डेनमार्क, स्वीडन, ऑस्ट्रिया और लक्सेम्बर्ग का स्थान है। इस सूची में छठवें स्थान पर नॉर्वे है। इस सूची में सातवें स्थान पर आइसलैंड, आठवें पर फ़िनलैंड, नौवें पर नीदरलैंड्स तथा 10वें स्थान पर सिंगापुर है।

प्रश्न 3 प्रख्यात भारतीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक किस देश के गोल्डन सैंड आर्ट अवार्ड से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं –
(अ) इटली
(ब) स्पेन
(स) फ्रांस
(द) रूस
उत्तर इटली

मशहूर भारतीय सेंड आर्टिस्ट सुर्दशन पटनायक को इटली में इटैलियन गोल्डन सैंड आर्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके बाद पटनायक सेंड आर्ट में यह पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। 13 से 17 नवंबर तक आयोजित इंटरनेशनल स्कोराना सेंड नेटिविटी इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पटनायक ने रूसी कलाकार पावेल मिनिलकोव के साथ महात्मा गांधी की 10 फुट ऊंची रेत की प्रतिमा बनाई। इस प्रतियोगिता में आठ अलग-अलग देशों के रेत कलाकारों ने भाग लिया था।

प्रश्न 4 किस ग्रामीण बैंक ने रूपे कार्ड लेनदेन के लक्ष्यों की उपलब्धि के मामले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है –
(अ) जम्मू और कश्मीर ग्रामीण बैंक
(ब) त्रिपुरा ग्रामीण बैंक
(स) मरूधरा ग्रामीण बैंक
(द) बंगिया ग्रामीण विकास बैंक
उत्तर जम्मू और कश्मीर ग्रामीण बैंक

जेएंडके ग्रामीण बैंक ने रुपे कार्ड लेनदेन लक्ष्य (पीओएस और ईकॉम) की उपलब्धि के मामले में शीर्ष स्थान हासिल किया। इसे देश भर के 56 आरआरबी में प्रथम स्थान दिया गया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के सर्वेक्षण ने बताया कि बैंक ने पिछले वित्तीय वर्ष 2023 के लिए पीओएस / ईकॉम लेनदेन के लिए 94.95% लक्ष्य प्राप्त किया था। JKGB अपने ग्राहकों को RuPay डेबिट कार्ड, PMJDY डेबिट कार्ड, किसान कार्ड, NEFT / RTGS, POS, IMPS, eCOM, SMS अलर्ट, BHIM UPI, ABPS और DBT के रूप में डिजिटल उत्पाद प्रदान करता है। बैंक अपने ग्राहकों को डिजिटल सेवाएं प्रदान कर रहा है।

प्रश्न 5 प्रथम कृषि अंतर्राष्ट्रीय के्रता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किस राज्य में किया गया था –
(अ) असम
(ब) पश्चिम बंगाल
(स) अरूणाचल प्रदेश
(द) नागालैंड
उत्तर अरूणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश में प्रथम कृषि अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका आयोजन APEDA (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) द्वारा किया गया। इस इवेंट में सात देशों (नेपाल भूटान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, भूटान, ,संयुक्त अरब अमीरात, ओमान तथा ग्रीस) के क्रेताओं ने हिस्सा लिया। उत्पादकों और निर्यातकों ने अरूणाचल प्रदेश के उत्पादों जैसे मैन्डरिन संतरा, किवी, अनानास, किंग मिर्च, बड़ी इलायची, ऑर्गेनिक उत्पादों, अन्य ताजे फलों, सब्जियों, फूलों और मसालों को प्रदर्शित किया।
प्रश्न 6 दार्जिलिंग की किन दो चाय की किस्मों को ‘भौगोलिक संकेत’ प्राप्त हुआ है –
(अ) ग्रीन और व्हाइट
(ब) औकुर और ग्रीन
(स) ब्लैक और ग्रीन
(द) ब्लैक और व्हाइट
उत्तर ग्रीन और व्हाइट

दार्जिलिंग टी एसोसिएशन ने कहा कि उसके पहाड़ी क्षेत्र की ‘ग्रीन’ और ‘व्हाइट’ चाय को भौगोलिक संकेत (जीआई) उत्पादों के रूप में पंजीकृत किया गया है। दार्जिलिंग चाय की इन दो किस्मों को भौगोलिक संकेत (माल पंजीकरण और संरक्षण) अधिनियम 1999 के तहत पंजीकृत किया गया है जो अक्टूबर 2023 से प्रभावी हो गया है।

प्रश्न 7 विश्व व्यापार संगठन के पैनल ने स्टील डूटी पर अमेरिका के खिलाफ किस देश द्वारा किये गए कई दावों को खारिज कर दिया है –
(अ) भारत
(ब) चीन
(स) फ्रांस
(द) रूस

प्रश्न 8 ऑरेंज द वर्ल्ड नामक अभियान किस से सम्बंधित है –
(अ) महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के
(ब) बच्चों के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन
(स) यौन उत्पीड़न के खिलाफ
(द) मानवाधिकार के लिए
उत्तर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के

संयुक्त राष्ट्र की महिला सशक्तिकरण संस्था – यूएन वीमेन, भारत सरकार के गृह मंत्रालय और मीडिया साझीदारों ने मिलकर भारत की राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुर मैट्रो स्टेशन पर एक मैट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘महिलाओं के ख़िलाफ हिंसा रोकने के लिए एकजुट’ होने के अभियान के तहत इस मैट्रो को नारंगी रंग के पोस्टरों से सजाया गया है। 16 दिनों की सक्रियता ‘ऑरेंज द वर्ल्ड’ नामक ये अभियान, महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा के उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस से शुरू होने वाले वैश्विक अभियान का हिस्सा है। ये दिवस 25 नवंबर को मनाया जाता है।

प्रश्न 9 यूरोपियन निवेश बैंक किस वर्ष के अंत तक जीवाश्म ईंधन परियोजनाओं का वित्तपोषण रोक देगा –
(अ) 2024
(ब) 2023
(स) 2023
(द) 2030
उत्तर 2023

हाल ही में यूरोपियन निवेश बैंक (European Investment Bank- EIB) ने अपनी नई ऊर्जा ऋण नीति के तहत वर्ष 2023 से जीवाश्म ईंधन परियोजनाओं का वित्तपोषण करने से मना कर दिया है। EIB की नई ऊर्जा ऋण नीति के अनुसार, अब EIB फंडिंग के लिये आवेदन करने वाली उर्जा परियोजनाओं को यह प्रदर्शित करना होगा कि वे 250 ग्राम से कम कार्बन डाइऑक्साइड गैस का उत्सर्जन करते हुए एक किलोवाट/घंटे ऊर्जा का उत्पादन कर सकते हैं। इस कदम से पारंपरिक गैस द्वारा बिजली उत्पादन करने वाले संयंत्रों पर भी प्रतिबंध लग सकता है। सभी पर्यावरणीय संगठनों ने EIB के इस निर्णय का सम्मान किया है।

प्रश्न 10 किस राज्य की मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से पहला स्थान हासिल किया है –
(अ) गुजरात
(ब) राजस्थान
(स) हरियाणा
(द) आंध्र प्रदेश
उत्तर राजस्थान

राजस्थान एक बार फिर नि:शुल्क दवा योजना के संचालन में देश भर में अव्वल रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जारी देश के 16 राज्यों की रैंकिंग में सितंबर माह में प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है।

Download PDF Here

B.L Rakhla

we provides free educational & employment information to help job seekers.