राष्ट्रीय स्नूकर चैम्पियनशिप-2023 के विजेता है ?
आदित्य मेहता
पंकज आडवाणी
अशोक गायकवाड
अक्षय सक्सेना
Show Answers
9-10 फरवरी 2023 को पुणे महाराष्ट्र में राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें महाराष्ट्र के आदित्य मेहता (विश्व रैंकिंग में 49 वें स्थान) ने पूर्व विश्व चैंपियन पंकज आडवाणी को हराकर नया खिताब जीता। इस प्रतियोगिता की महिला श्रेणी में मध्य प्रदेश की विद्या पिल्ले द्वारा खिताब जीता गया। हमें ध्यान देना चाहिए कि स्नूकर खेल को बिलियर्ड्स बोर्ड पर खेला जाता है।
“वर्ल्ड गेम एथलीट ऑफ द ईयर- 2023” का खिताब जीतने वाली विश्व की प्रथम हॉकी खिलाड़ी है ?
रानी रामपाल
ममता खरब
मधु यादव
एस ओमाना कुमारी
Show Answers
भारतीय महिला हॉकी टीम कप्तान रानी रामपाल को “वर्ल्ड गेम एथलीट ऑफ द ईयर- 2023” का खिताब प्रदान किया गया। वह खिताब पाने वाली दुनिया की पहली हॉकी खिलाड़ी हैं। वर्तमान समय में रानी रामपाल को “भारतीय हॉकी की रानी” कहा जाता है। ज्ञात रहे कि हाल ही में रानी रामपाल को पद्मश्री पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।
वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी, जिसके द्वारा एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया गया है ?
रोहित शर्मा
बाबर आजम
रॉस टेलर
फाफ डु प्लेसिस
Show Answers
क्रिकेटर रोहित शर्मा ने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने का नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। रोहित शर्मा ने कटक के बाराबती स्टेडियम में, श्रीलंकाई बल्लेबाज सनत जयसूर्या का 2442 रन बनाकर पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
भारतीय नौसेना की प्रथम महिला पायलट के रूप में शामिल की गई ?
शिवांगी स्वरूप
अनुभूति शर्मा
भावना कांत
सुरभि अग्रवाल
Show Answers
2 दिसंबर 2023 को सब-लेफ्टिनेंट शिवांगी स्वरूप भारतीय नौसेना की प्रथम महिला पायलट बनी। मूलतः बिहार से संबंध रखने वाले शिवांगी डॉर्नियर सर्विस लाइन एयरक्राफ्ट उड़ाएंगी। उन्हें इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला में 27 NOC कोर्स के हिस्से के रूप में SSC (पायलट) के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा नागरिकता रद्द कार्यवाही से प्रभावित “चेन्नामनेनी रमेश” किस विधानसभा के सदस्य है ?
तेलंगाना
महाराष्ट्र
पश्चिमी बंगाल
तमिलनाडु
Show Answers
हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा तेलंगाना विधानसभा सदस्य चेन्नामनेनी रमेश (Chennamaneni Ramesh) की नागरिकता रद्द कर दी गई। गृह मंत्रालय के अनुसार नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत नागरिकता के संबंध में फर्जी तरीके से तथ्यों को छुपाने और गलत प्रतिनिधित्व के कारण नागरिकता रद्द की गई। ज्ञात रहे कि नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 5 में पंजीकरण द्वारा नागरिकता प्राप्त करने का प्रावधान है और धारा 10 में किसी भी व्यक्ति की नागरिकता समाप्त करने के अधिकार और कार्यवाही वर्णित है।
वह प्रथम भारतीय संगीतज्ञ, जिनके नाम पर एक क्षुद्रग्रह का नामकरण किया गया ?
पंडित जसराज
हरिप्रसाद चौरसिया
अल्ला रक्खा
जाकिर हुसैन
Show Answers
अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) ने हाल ही में मंगल और बृहस्पति ग्रह के बीच एक क्षुद्रग्रह (Asteroid) को भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित जसराज का नाम दिया है। यह सम्मान पाने वाले पंडित जसराज पहले भारतीय संगीतज्ञ हैं। इस ग्रह की खोज 11 नवंबर, 2006 को हुई थी। इस सम्मान के साथ पंडित जसराज; मोज़ार्ट, बीथोवेन और टेनोर लुसियानो पवारोटी जैसे संगीतज्ञों की श्रेणी में शामिल होने वाले पहले भारतीय संगीतकार बन गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करने वाले हज्जा अल मंसूरी का संबंध किस देश से है ?
कुवैत
संयुक्त अरब अमीरात
सऊदी अरब
यमन
Show Answers
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के हज्जा अल मंसूरी अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की यात्रा करने वाले पहले एमिरती और पहले अरब अंतरिक्ष यात्री बन गए। वह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में 8 दिन बिताएंगे, अन्य अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्रियों के साथ वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे। इससे पूर्व सऊदी अरब के सुल्तान बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज (1985), और सीरिया के मोहम्मद फारिस (1987) में अंतरिक्ष यात्रा कर चुके हैं।
लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर पदोन्नत होने वाली मेजर पोनुंग डोमिंग किस पूर्वोत्तर राज्य की प्रथम महिला सैन्य अधिकारी है ?
अरुणाचल प्रदेश
मेघालय
मणिपुर
मिजोरम
Show Answers
अरुणाचल प्रदेश से भारतीय सेना में जाने वाली मेजर पोनुंग डोमिंग अपने प्रदेश से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर पदोन्नत होने वाली पहली महिला सेना अधिकारी बन गई हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में यूनाइटेड नेशन पीस कीपिंग मिशन में भी हिस्सा लिया।
राष्ट्रपति द्वारा भारतीय वायु सेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किए गए ?
राकेश कुमार भदोरिया
नरेंद्र पाल सिंह
दिनेश अग्रवाल
बृजगोपाल यादव
Show Answers
परम विशिष्ट सेवा मेडल अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित एयर मार्शल राकेश कुमार भदोरिया को वायु सेना का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वो एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ का स्थान लेंगे। धनोआ 30 सितंबर को चीफ ऑफ एयर स्टाफ के पद से रिटायर हो रहे हैं। फिलहाल एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ हैं। वो राफेल फाइटर जेट को उड़ाने वाले वायुसेना के पहले पायलट हैं।
वह उच्च स्तरीय समिति अध्यक्ष, जिन्हें जम्मू और कश्मीर के दो संघ शासित प्रदेशों में विभाजन पर संपत्ति और देनदारी वितरण हेतु नियुक्त किया गया ?
राजीव गोयल
संजय मिश्रा
अक्षय शर्मा
अनुपम भार्गव
Show Answers
केंद्र सरकार ने जम्मू और कश्मीर (J & K) के दो संघ शासित प्रदेशों के विभाजन की निगरानी के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन किया है। तीन सदस्यीय समिति की अध्यक्षता पूर्व रक्षा सचिव संजय मित्रा करेंगे। केंद्र सरकार द्वारा समिति की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर प्रदेशों को संपत्ति और देनदारियों का वितरण किया जाएगा।
पाकिस्तान के सिंध में नियुक्त प्रथम हिंदू महिला पुलिस अधिकारी है ?
पुष्पा कोहली
सुमन पवन बोदानी
मीना सिंह
किरण सिंह
Show Answers
पाकिस्तान में पहली बार सिंध पुलिस में पुष्पा कोहली नाम की एक हिंदू महिला को शामिल किया गया है। पुष्पा कोहली को सिंध प्रांत में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के तौर पर तैनात किया गया है। गौरतलब है कि इस साल जनवरी में पाकिस्तान की हिंदू समुदाय की सुमन पवन बोदानी को सिविल और जुडिशल मैजिस्ट्रेट कोर्ट में जज नियुक्त किया गया था।
टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट लेने का दावा करने वाले सबसे तेज भारतीय विकेटकीपर हैं ?
महेंद्र सिंह धोनी
ऋषभ पंत
पार्थिव पटेल
नमन ओझा
Show Answers
ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट लेने का दावा करने वाले सबसे तेज भारतीय विकेटकीपर बन गए। दिसंबर 2023 में, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केलीडे में टेस्ट मैच में विकेटकीपर द्वारा टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक कैच लेने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
प्रथम भारतीय महिला, जिसने मोटर स्पोर्ट्स में विश्व खिताब जीता ?
ऐश्वर्या पिस्से
एम डी वलसम्मा
गीता जुत्शी
हरवंत कौर
Show Answers
हंगरी के वरपालोटा में चैंपियनशिप के फाइनल राउंड के बाद महिला वर्ग में FIM वर्ल्ड कप (Fédération Internationale de Motocyclisme) जीतकर मोटरस्पोर्ट्स में विश्व खिताब का दावा करने वाली ऐश्वर्या पिस्से पहली भारतीय बन गईं।
“Lessons Life Taught Me, Unknowingly” आत्मकथा के लेखक है ?
अनुपम खेर
सुनिधि चौहान
विराट कोहली
संजय राऊत
Show Answers
वयोवृद्ध अभिनेता अनुपम खेर की आत्मकथा “Lessons Life Taught Me, Unknowingly” को न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास में एक विशेष कार्यक्रम में लॉन्च किया गया। पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित अनुपम खेर की आत्मकथा जीवन में सीखी गई असफलताओं, अस्वीकारों और सबक और 500 फिल्मों के करियर में विस्तृत विवरण है।
भारत में हॉक जेट विमान उड़ान भरने वाली प्रथम महिला पायलट है ?
मोहना सिंह
अवनी चतुर्वेदी
भावना कंठ
सरिता चौधरी
Show Answers
31 मई 2023 को भारतीय वायु सेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह हॉक जेट विमान उड़ान भरने वाली प्रथम महिला पायलट बन गई है। उसके पास कुल 500 घंटे की घटना-मुक्त उड़ान है जिसमें से 380 घंटे हॉक एमके-132 जेट पर हैं। हमें ध्यान देना चाहिए कि इससे पूर्व फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ फाइटर जेट पर लड़ाकू मिशन को अंजाम देने वाली प्रथम भारतीय महिला महिला पायलट बनी थी।
भारत में कॉम्बैट मिशन में क्वालीफाई करने वाली प्रथम महिला पायलट है ?
अवनी चतुर्वेदी
भावना कंठ
मोहन सिंह
सरिता चौधरी
Show Answers
23 मई 2023 को फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ ने फाइटर जेट पर लड़ाकू मिशन को अंजाम देने के लिए भारतीय वायु सेना (IAF) की पहली महिला पायलट बनकर इतिहास रचा। वह भारतीय वायुसेना के महिला लड़ाकू पायलटों के पहले बैच से हैं और नवंबर 2017 में लड़ाकू स्क्वाड्रन में शामिल हुईं। हमें ध्यान देना चाहिए कि इससे पूर्व फरवरी 2023 में अवनी चतुर्वेदी प्रथम भारतीय महिला नागरिक बनी, जिन्होंने लड़ाकू जेट विमान मिग-21 की सफलतापूर्वक उड़ान को संचालित किया।
माउंट एवरेस्ट की सबसे ऊंची चोटी पर अधिकतम बार फतेह करने वाली पर्वतारोही का नाम है ?
बिप्लब वैद्य
कामी रीता
कुंतल करार
कैम्प चिली
Show Answers
49 वर्षीय नेपाली शेरपा कामी रीता ने 23 वीं बार माउंट एवरेस्ट पर फतह किया, जिससे उनका खुद का विश्व रिकॉर्ड टूट गया। रीटा ने 1994 से अपने माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई अभियान शुरू किया। वर्ष 2017 में, कामी 21 वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले तीसरे व्यक्ति बने। हमें ध्यान देना चाहिए कि शेरपा शब्द शर (“पूर्व”) और वा (“लोग”) से लिया गया है, जिसका मूल अर्थ “पूर्व के लोग” था।
प्रथम भारतीय पहलवान, जिन्हें न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक विशेष लड़ाई के लिए अमेरिकी कुश्ती संस्था द्वारा आमंत्रित किया गया ?
अशोक कुमार
सुशील कुमार
बजरंग पुनिया
मिथुन चकरवती
Show Answers
भारत के बजरंग पुनिया पहले भारतीय पहलवान हैं, जिन्हें अमेरिका के न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में एक विशेष लड़ाई के लिए अमेरिकी कुश्ती संस्था द्वारा आमंत्रित किया गया था। वह 6 मई 2023 में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए अमेरिकी शासी निकाय द्वारा चयनित पहलवानों में शामिल किए गए हैं। हमें ध्यान देना चाहिए कि बजरंग पुनिया ने वर्तमान में 65 किग्रा भार वर्ग में वर्ल्ड नंबर 1 का खिताब अपने नाम किया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले प्रथम खिलाड़ी है ?
क्रिस गेल
विराट कोहली
बाबर आजम
जोए रूट
Show Answers
2 मार्च 2023 को वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले प्रथम बल्लेबाज बनने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। उनके नाम 506 छक्के (टेस्ट मैचों में 98, वनडे में 305 और टी20 में 103) हो चुके हैं। इस श्रेणी में शाहिद अफरीदी 476 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर है।
केरल के अगस्त्यकुड़म शिखर पर चढ़ने वाली प्रथम महिला है ?
धन्या सानल के
एकता शर्मा
भूमिका चोपड़ा
सीमा विश्वास
Show Answers
19 फरवरी 2023 को महिला नौकरशाह “धन्या सानल के” ने केरल स्थित अगस्त्यकुड़म शिखर पर चढ़ाई सफलतापूर्वक पूर्ण की। इसी के साथ वह अगस्त्यकुड़म शिखर पर चढ़ने वाली प्रथम महिला बन गई। हमें ध्यान देना चाहिए कि अगस्त्यकुड़म शिखर केरल में नेय्यर वन्यजीव अभयारण्य के भीतर 1868 मीटर ऊंची पर्वत चोटी है। यह अगस्त्य के भक्तों के लिए हिंदू पुराणों के रूप में एक तीर्थस्थल है और अगस्त्य को तमिल भाषा का जनक माना जाता है।
“अनडॉन्टेड: सेविंग आइडिया ऑफ इंडिया” पुस्तक के लेखक हैं ?
हमिद अंसारी
पी चिदंबरम
कपिल सिब्बल
तारिक अनवर
Show Answers
14 फरवरी 2023 को पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने नई दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम द्वारा लिखित पुस्तक “अनडॉन्टेड: सेविंग आइडिया ऑफ इंडिया” का विमोचन किया। यह पुस्तक देश में भय के माहौल और संवैधानिक मूल्य के खतरे पर प्रकाश डालती है।