सवाल- इस बार गणतंत्र दिवस में चीफ गेस्ट कौन होंगे?
जवाब- ब्राजील के राष्ट्रपति जॉर बोलसोनारो.
सवाल- 26 जनवरी के दिन ही गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?
जवाब- क्योंकि इसी दिन हमें पूर्ण स्वराज मिला था. 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था.
सवाल- भारतीय ध्वज को सबसे पहले कब स्वीकार किया गया.जवाब- 22 जुलाई 1947
सवाल- भारत का संविधान कितनी भाषाओं में लिखा गया है?
जवाब- दो भाषाओं में. हिंदी और अंग्रेजी में.
सवाल- भारतीय संविधान को किस समिति के नेतृत्व में अंतिम रूप दिया गया?
जवाब- ड्रॉफ्टिंग कमेटी द्वारा, जिसके अध्यक्ष बीआर आंबेडकर थे.
सवाल- गणतंत्र दिवस का उत्साह कितने दिनों के बाद खत्म होता है?
जवाब- गणतंत्र दिवस के तीसरे दिन बीटिंग द रिट्रीट के बाद.
सवाल- भारत के पहले गणतंत्र दिवस में चीफ गेस्ट कौन थे?
जवाब- इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो, भारत की पहली परेड को देखा था.
सवाल- भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा था और इसे कब अपनाया गया था?
जवाब- रवीन्द्र नाथ टैगोर ने भारत का राष्ट्रगान लिखा था और इसे भारतीय संविधान सभा ने 24 जनवरी, 1950 को अपनाया था.
सवाल- राजपथ पर पहली परेड कब आयोजित की गई थी?
जवाब- 1955 में. इससे पहले इरविन स्टेडियम, अब नेशनल स्टेडियम, लाल किला, रामलीला ग्राउंड्स और किंग्सवे में परेड का आयोजन किया गया था.
सवाल- गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति को कितनी तोपों की सलामी दी जाती है?
जवाब- राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस पर 21 तोपों की सलामी दी जाती है.
सवाल- भारत का संविधान मुद्रित किया गया था?
जवाब- नहीं, भारत का संविधान केवल सुलेख है.
सवाल- भारत के मूल संविधान की प्रतियां कहाँ हैं?
जवाब- मूल प्रतियां संसद के पुस्तकालय में हीलियम ताबूत में संरक्षित हैं
सवाल- भारतीय राष्ट्रीय ध्वज किसने डिजाइन किया था?
जवाब- पिंगली वेंकैय्या
सवाल- विश्व का सबसे लंबा संविधान किसके पास है?
जवाब- भारतीय संविधान दुनिया का सबसे लंबा संविधान है
सवाल- संविधान की प्रस्तावना को कहाँ से अपनाया गया था?
जवाब- अमेरिकी संविधान से प्रस्तावना को अपनाया गया था.