You are currently viewing राजस्थान करंट अफेयर्स 2024। Rajasthan REET /Police / SI /RSSMB Current GK – कंरट जीके से संबंधित प्रश्न

राजस्थान करंट अफेयर्स 2024। Rajasthan REET /Police / SI /RSSMB Current GK – कंरट जीके से संबंधित प्रश्न

rajasthan current affairs moomal pdf 2024 rajasthan current affairs 2024 book rajasthan current affairs utkarsh classes rajasthan current affairs 2024 pdf rajasthan current affairs 2024 book rajasthan current affairs 2024 rajasthan current affairs pdf in hindi rajasthan current affairs january 2024

राजस्थान करेंट अफेयर्स [Rajasthan Current Affairs 2024]

बांदरा मिनी फूड पार्क किस जिले में प्रस्तावित है ? – बाड़मेर।

 

हाल ही भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते थे।

 

1 सितंबर को प्रदेश के 6 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीसरे चरण के चुनाव में 64.96% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रथम चरण में 62.36% और द्वितीय चरण में 65.88% मतदाता मतदान कर चुके हैं। तीनों चरणों की 199 जिला परिषद और 78 पंचायत समितियों की सदस्यों के लिए हुए चुनाव में कुल 64.40% मतदान हुआ।

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, श्रम एवं कौशल विभाग और पुलिस विभाग मिलकर भिक्षावृत्ति मुक्त जयपुर के लिए 7 सितम्बर से  ‘रेस्क्यू अभियान’ चलाएंगे।

 

खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राज्य में ग्रामीण ओलंपिक की शुरूआत की जा रही है जिसमें हर राजस्व गांव से विभिन्न खेलों में बच्चों की भागीदारी होगी। इस तरह 25 से 30 लाख बच्चे खेल स्पर्धाओं में शामिल होंगे। ‘‘ फिट राजस्थान, हिट राजस्थान‘‘ मिशन से प्रदेश के बच्चों का स्वास्थ्य सुदृढ़ होगा, प्रदेश सुदृढ़ होगा।

 

राजस्थान में कुंभलगढ़ में प्रस्तावित टाइगर रिजर्व की संभावनाओं का का परीक्षण करने के लिए नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NATCA) की एक्सपर्ट टीम पहुंची है।

 

राजस्थान के पूर्व क्रिकेटर दिशांत याग्निक पुडुचेरी रणजी टीम के मुख्य कोच बने है।

 

राजस्थान मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन की सचिव लक्ष्मी स्वामी को भारतीय मास्टर्स एथलेटिक फेडरेशन की कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

 

1 अक्टूबर से पाली जिले में वाटर ट्रेन की सहायता से जोधपुर से जलापूर्ति की जाएगी। (जवाई बांध – पाली)

 

देश में सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी राजस्थान में है।

 

जोधपुर के ओसियां क्षेत्र से ऊंट गाड़ी लाइब्रेरी की शुरुआत की गई है, जिसमें आठवीं तक के बच्चों के लिए 1500 पुस्तकें हैं। यह ऊंट गाड़ी लाइब्रेरी गांवों तथा ढाणियों में जाकर बच्चों को पुस्तकें बांटेगी।

  • विषय – इंडिया गेटस रीडिंग एट होम।
  • शुरुआत – जोधपुर जिला प्रशासन और एनजीओ रूम टू रीड द्वारा।

 

राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार सिंह सीमा सुरक्षा बल (BSF) के नए महानिदेशक (डीजी) बने है।

 

खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि राज्य में प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर नंदीशाला का निर्माण किया जायेगा, जिसके तहत 10% अंशदान संबंधित संस्थान एवं 90% अंशदान गोपालन विभाग द्वारा व्यय किया जायेगा।

  • राज्य में बीमार पशुओं के उपचार के लिए जिला मुख्यालयों पर102 एंबुलेंस सेवाशुरू की जाएगी।

 

 

टोक्यो पैरालंपिक में राजस्थान के खिलाड़ी

  1. अवनी लेखरा – पैरा निशानेबाज (जयपुर)
  2. श्याम सुंदर स्वामी – पैरा कंपाउंड तीरंदाज (भोलासर गांव, कोलायत तहसील, बीकानेर)
  3. कृष्णा नागर (जयपुर) –बैडमिंटन
  4. सुंदर गुर्जर – जैवलिन थ्रो (करौली)

2024 में अर्जुन अवार्ड मिला।

  1. देवेंद्र झाझरिया – जैवलिन थ्रो (चुरू)

एथेंस पैरालंपिक 2004, रियो पैरालंपिक 2016 में स्वर्ण पदक जीता।

देवेंद्र झाझरिया को अर्जुन अवार्ड, राजीव गांधी खेल रत्न और पद्मश्री मिल चुका है।

  1. संदीप चौधरी – जैवलिन थ्रो (खेतड़ी, झुंझुनू)

 

पदक विजेता खिलाड़ी

अवनि लेखरा (राजस्थान) – 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 में स्वर्ण पदक।

अवनी लेखरा पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बनी।

अवनि लेखरा (राजस्थान) – 50 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक।

एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली अवनी पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।

देवेंद्र झाझरिया (राजस्थान) – जैवलिन थ्रो (F46 वर्ग) में रजत पदक।

सुंदर सिंह गुर्जर (राजस्थान) – जैवलिन थ्रो (F46 वर्ग) में कांस्य पदक।

कृष्णा नागर (राजस्थान) – बैडमिंटन में स्वर्ण पदक।

 

टोक्यो पैरालंपिक में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली जयपुर की अवनी लखेरा को महिला एवं बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की राज्य ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

 

टोक्यो पैरालंपिक 2024 के समापन समारोह में अवनी लेखरा भारतीय ध्वजवाहक बनी।

 

राजस्थान में खेलों को बढ़ावा देने के प्रयास

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ओलंपिक खेलों में स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीतने पर दी जाने वाली इनामी राशि वर्ष 2024 के बजट में बढ़ाकर क्रमश: 3 करोड़ रुपए, 2 करोड़ रुपए तथा 1 करोड़ रुपए करने की घोषणा की थी।

  • इसी तरहएशियाई एवं राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीतने परदी जाने वाली इनामी राशि को भी बढ़ाकर क्रमश: 1 करोड़ रुपए, 60 लाख रुपए एवं 30 लाख रुपए करने की बजट में घोषणा की थी।
  • खेलों को बढ़ावा देने के लिये राज्य में पदक विजेता खिलाड़ियों कोआउट ऑफ टर्न पॉलिसी के आधार पर राजकीय सेवाओं में नियुक्तियाँदी जा रही हैं।

 

कृषक कौशल संवर्धन एवं पर्यावरण सरंक्षण कार्यक्रम

  • नाथद्वारा (राजसमंद) सेपायलट प्रोजेक्ट शुरू।
  • इसके तहत जिले के 400 किसानों को राज्य के अजमेर, जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, सिरोही, जालौर, सवाई माधोपुर आदि जिलों में अवस्थित कृषि से संबंधित विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों तथा संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा।

यह कार्यक्रम देखो, सीखो और करो‘ पर केंद्रित है।

  • लाभ – कृषि को आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा।
  • इस भ्रमण के दौरान जिले के किसानों को प्रदेशभर के उन्नत किसानों के खेतों का भ्रमण कराया जाएगा। जहां वें आधुनिक तकनीक से हो रही खेती का नजदीक से अवलोकन कर पाएंगे। जिससे उस उन्नत खेती की आधुनिक प्रक्रिया को अपने खेतों में अपनाकर कम लागत में अधिक पैदावार कर सकेंगे।

 

4 सितम्बर को परिवहन एवं सैनिक कल्याण विभाग मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने अलवर के बानसूर में ग्राम ज्ञानपुरा में शहीद रामसिंह जाट की मूर्ति का अनावरण किया।

 

राजस्थान के कला एवं संस्कृति मंत्री बीडी कल्ला ने सस्टेन बाय कार्टिस्टएग्जीबिशन का उद्घाटन किया है।

जवाहर कला केंद्र के साथ कार्टिस्ट ने ‘सस्टेन बाय कार्टिस्ट‘ 9 दिवसीय एग्जीबिशन – पुराने कार के पाट्र्स और ऑटोमोटिव वेस्ट के उपयोग से ऑटो पाट्र्स की अपसाइकलिंग को बढ़ावा देने और डिजाइनर फर्नीचर को क्यूरेट करने के लिए एक पहल की शुरूआत की है। यह एग्जीबिशन 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

 

5 सितंबर को रवीन्द्र मंच पर राजस्थान के लोकनाट्य कार्यक्रम में लेखक अर्जुनदेव चारण द्वारा लिखित एवं राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानी एवं कवि केसरी सिंह बारहठ के जीवन से प्रेरित राजस्थानी भाषा के नाटक बलिदानका मंचन किया गया।

 

राजस्थान फाउंडेशन ने मिलिए सरकार से“ एक अनूठी वर्चुअल श्रंखला की शुरुआत की है, जिससे देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में बसे प्रवासी राजस्थानी राज्य सरकार के मंत्रियों और अन्य प्रतिनिधियों से सीधा वार्तालाप कर पाएंगे।

 

राज्य में निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत 20 से 26 सितंबर तक वाणिज्य सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

 

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 

इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु देशभर से चयनित 44 शिक्षकों में सर्वाधिक तीन शिक्षक राजस्थान से चयनित हुए।

1.अचला वर्मा (पिलानी, झुंझुनूं)

  1. जयसिंह (झुंझुनूं)
  2. दीपक जोशी (डांडूसर, बीकानेर)

 

राजस्थान के कितने शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2024 मिला है – 3

 

छात्रों को अध्ययन सामग्री सुलभता से उपलब्ध करवाने हेतु डिजिटल लाइब्रेरी मायबुक लो ऐप लॉन्च किया गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री – भंवर सिंह भाटी।

 

सत्यनारायण माली को भारतीय मास्टर्स वेटलिफ्टिंग फेडरेशन का राजस्थान हेड बनाया गया है।

 

भाद्रपद कृष्ण द्वादशी को बछबारस मनाई जाती है।

इस दिन महिलाएं बछड़े का पूजन करती है और संतान की मंगल कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन चाकू का प्रयोग नहीं किया जाता है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 1 अगस्त को घर-घर औषधि योजना एवं 72वें वन महोत्सव का शुभारम्भ किया।

  • इस योजना के तहत वन विभाग की ओर से आगामी पांच वर्षों में प्रदेश के सभी 1 करोड़ 26 लाख परिवारों कोतुलसी, गिलोय, कालमेघ और अश्वगंधाके आठ-आठ औषधीय पौधे तीन बार निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • योजना का उद्देश्य:- प्रदेश के लोगों की स्वास्थ्य की रक्षा करना तथा औषधीय पौधों का संरक्षण और संवर्द्धन करना है।
  • वन राज्य मंत्री – सुखराम विश्नोई।

साथ ही मुख्यमंत्री ने 72वें वन महोत्सव के तहत जयपुर के ग्राम बिलौंची में लगाने के लिए पीपल का पौधा और अन्य पौधों के वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

  • प्रदेश में लघु वन उपज उत्पादन वृद्धि के लिए राज्य वन विकास निगम का गठन किया गया है। साथ ही ताल छापर अभयारण्य मेंवन्यजीव प्रबंधन प्रशिक्षण केन्द्रस्थापित किया जा रहा है।

 

हाल ही राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग और राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम (RIICO) ने राज्य में इच्छुक निर्यातकों को बढ़ावा देने के लिए निर्यातक बनोअभियान शुरू किया है।

 

आईआईटी जोधपुर में राजस्थान का पहला डूसेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी सेंटर स्थापित किया गया है।

 

हॉकी महिला टीम की गोलकीपर सविता पूनिया का पैतृक गांव है ? – झांसल गांव (हनुमानगढ़)

वर्तमान में वह हरियाणा के सिरसा में रह रही है।

 

कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए मुखबिर योजना के तहत प्रोत्साहन राशि ढाई लाख रूपये से तीन लाख रुपए बढा दी गई है।

चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने अर्ली कैंसर डिटेक्शन वैन का शुभारंभ किया है। इस वैन द्वारा कैंसर सेे संबंधित महत्वपूर्ण जांचें मौके पर ही की जा सकेंगी।

प्रदेश के 6 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव की घोषणा

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के 6 जिलों (भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर एवं सिरोही) के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव की घोषणा कर दी है। 3 चरणों में होने वाने चुनाव के लिए 26 अगस्त, 29 अगस्त और 1 सितंबर को मतदान होगा, जबकि 4 सितंबर को संबंधित जिला मुख्यालयों पर मतगणना करवाई जाएगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन सभी 6 जिलों के जिला परिषद एवं पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए हैं, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेंगे।

 

डॉ. सतीश कुमार गर्ग राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति बने है।

 

ग्रामीण खेल

  • राजस्थान सरकार अक्टूबर-नवंबर 2024 में 44795 राजस्व गांवों में 6 तरह के खेल आयोजित करेगी।
  • इसके बाद11341 ग्राम पंचायतोंका मुकाबला होगा।
  • जो गांव में स्टेट लेवल पर विजेता बनेगा उसे इनाम में स्टेडियम दिया जाएगा।
  • राजस्थान ऐसे खेल आयोजित करने वालादेश का पहला राज्यबनेगा।

6 खेल:-

  1. हॉकी  2.कबड्डी
  2. खो-खो (महिला)
  3. टेनिस बॉल क्रिकेट
  4. शूटिंगबॉल 6. वालीबॉल

 

आईपीएस नीना सिंह राजस्थान पुलिस की पहली महिला डीजी (महानिदेशक) बनी है।

 

आमागढ फोर्ट किस जिले में स्थित है ? – जयपुर।

इसका निर्माण मीणा राजाओं ने करवाया था।

6 अगसत 2024 को राजस्थान को वन धन योजना में उभरते राज्य का प्रथम पुरस्कार मिला है।

  • राजस्थान को वन धन योजना में ही अधिकतम 104 उत्पादतैयारकर विपणन किये जाने के लिए देश में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
  • भारतीय जनजाति सहकारी विपणन विकास संघ लिमिटेड (ट्राईफेड) के 34वें स्थापना दिवस पर 6 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में केन्द्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुण्डा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 28 राज्यों तथा 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में ट्राईफेड द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए गए।

 

राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने ओलम्पिक खेलों के प्रति जागरूकता और इससे नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए चलाये गये खेल साक्षरता मिशनचल वाहन का 9 अगस्त को अवलोकन किया।

 

8 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जय मीनेष आदिवासी विश्वविद्यालय, रानपुर, कोटा तथा आदिवासी मीना बालिका छात्रावास, प्रतापनगर, जयपुर का लोकार्पण किया।

 

जनजाति भागीदारी योजना

  • विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2024 से लागू।

इसमें संपत्तियों का निर्माण एवं मरम्मत, संवर्धन और संरक्षण के साथ-साथ रोजगार सृजन, कौशल प्रशिक्षण, डेयरी, पशुपालन आदि क्षेत्रों से संबंधित कार्य शामिल होंगे।

  • वित्तीय सहायता –30% हिस्सा जन सहयोग सेलिया जाएगा।
  • योजना के तहत 10 लाख रुपए तक के कार्यों की स्वीकृति जिला कलक्टर, 10 लाख से अधिक और 25 लाख रूपए तक के कार्यों की स्वीकृति आयुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास तथा 25 लाख रूपए से अधिक की स्वीकृतियां जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के स्तर से जारी की जाएंगी।

 

सामुदायिक वनाधिकार विकास योजना

  • विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त 2024 से लागू।

सामुदायिक वनाधिकार विकास योजना के तहत जल संग्रहण, वृक्षारोपण, मत्स्य पालन, चारागाह विकास जैसे कार्य किए जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर कहा कि जनजाति क्षेत्र के समग्र विकास के लिए इस वर्ष कुल राज्य योजना का 13.68% प्रावधान जनजाति उपयोजना मद में रखा गया है।

बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिले में स्वीकृत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय प्रारम्भ कर दिए गए हैं।

मेधावी छात्राओं के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना लागू की गई है। जिसमें स्कूटी की संख्या प्रतिवर्ष 2500 से बढ़ाकर 10 हजार से अधिक कर दी गई है। साथ ही दिव्यांगों को भी स्कूटी दी जाएगी।

 

10 अगस्त को विश्व बायोफ्यूल दिवस मनाया जाता है।

राजस्थान जैव ईंधन नियम लागू करने वाला देश का पहला राज्य है।

 

राजस्थान में मैगनीज व पोटाश के भण्डार

जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इण्डिया व माइंस व जियोलाॅजी विभागीय के खनिज खोज कार्य की आरंभिक रिपोर्ट के अनुसार राज्य के बांसवाड़ा व राजसमंद में मैगनीज के विशाल भण्डार मिले हैं। वहीं नागौर गंगानगर बेसिन के बीकानेर हनुमानगढ़ जिले के सतीपुरा, जैतपुरा, भारुसरी और लखासर में 2400 मिलियन टन पोटाश के भण्डार संभावित है। इस बेल्ट में पोटाश की खोज कार्य जारी है।

  • इस बेल्ट में आधुनिकतम माइनिंग तकनीकसोल्यूशन माइनिंग तकनीक से पोटाश का खनन किया जाएगा।

बांसवाड़ा जिले में घाटोल क्षेत्र में कालाखूंटा, तामेसरा और रुपाखेडी सहित करीब 24 वर्ग किलामीटर बेल्ट में मैगनीज के विशाल भण्डार खोजे गए हैं। इससे जुड़ी कालाखूंटा खान में मैगनीज का खनन कार्य पहले से ही हो रहा है।

  • इसके अलावा राजसमंद में भी मैगनीज के भण्डार उपलब्ध है।मैगनीज कामिश्र धातु के रुप में स्टील, ग्लास, टैक्सटाइल, फर्टिलाइजर, पशुआहार, केमिकल उद्योग, बैटरी सहित अनेक उद्योगों में उपयोग होता है।
  • बीकानेर के छोटी व बड़ी नाल में करीेब 500 हैक्टेयर क्षेत्र मेेंबाॅल क्ले और सिलिकोनउपलब्ध है।

 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के 150 वीं जयंती वर्ष एवं आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के तहत अल्पसंख्यक मामलात मंत्री श्री शाले मोहम्मद ने 6 अगस्त को जैसलमेर जिले की पंचायत समिति सांकड़ा की ग्राम पंचायत लाठी में बा-बापू वृक्षारोपण अभियान का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाठी के प्रांगण में पौधारोपण कर विधिवत आगाज किया।

 

राज्यपाल कलराज मिश्र ने अगस्त क्रांति दिवस (9 अगस्त) के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में सम्मिलित रहे सभी ज्ञात-अज्ञात स्वाधीनता सेनानियों को नमन किया।

इसी दिन महात्मा गांधी ने 1942 में करो या मरो का नारा देकर आजादी के लिए निर्णायक आंदोलन की शुरुआत की थी।

 

हाल ही मेहंदीपुर बालाजी मंदिर (दौसा) के महंत श्री किशोरपुरी महाराज का निधन हो गया।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8 अगस्त को जय मीनेष आदिवासी विश्वविद्यालय, रानपुर, कोटा का शिलान्यास किया।

 

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में विभिन्न वर्गों के 10 हजार विद्यार्थियों को लाभान्वित करने की मंजूरी दी है।

प्रस्ताव के अनुरूप संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा के लिए 200, राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आरएएस एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए 500, सब-इंस्पेक्टर एवं पे-मेट्रिक्स लेवल-10 एवं इससे ऊपर की अन्य परीक्षाओं के लिए 800, रीट के लिए 1500, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की पे-मेट्रिक्स 5 से पे-मेट्रिक्स 10 तक की परीक्षाओं के लिए 1200, कांस्टेबल परीक्षा के लिए 800, इंजीनियरिंग/मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए 4000 तथा क्लेट के लिए 1000 विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष योजना का लाभ मिल सकेगा।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में आयुर्वेद, योग एवं नेचुरोपेथी के 6 नवीन महाविद्यालयों के संचालन के लिए 6 करोड़ 89 लाख रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है।

गौरतलब है कि गहलोत ने वर्ष 2024 के बजट में जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर, कोटा एवं सीकर में आयुर्वेद, योग एवं नेचुरोपेथी के एकीकृत महाविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की थी।

 

राजस्थान में प्रदेश के 9 पुलिसकर्मियों को वर्ष 2024 के लिए अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए गृहमंत्री का पदक’ प्रदान किया गया है। इस पदक की स्थापना वर्ष 2024 में की गई थी जिसका उद्देश्य अपराधों की जांच में उच्च प्रोफेशनल मानकों को प्रोत्साहित करना तथा उत्कृष्ट अन्वेषण करने वाले जांच अधिकारियों की मेहनत को पहचान देना है।

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायक आवास परियोजना, ज्योति नगर, जयपुर का शिलान्यास किया है।

 

राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर कोटा-भरतपुर रेल लाईन पर स्थित श्री महाबीरजी रेल्वे स्टेशन का नाम संशोधित कर श्री महावीरजी कर दिया है।

 

राज्य में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम लागू

राज्य सरकार ने राज्य में विशेष योग्यजनों को समाज में समान अवसर प्रदान करने हेतु दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 को लागू किया है।

इस अधिनियम के तहत राज्य सरकार द्वारा  दिव्यांगजन व्यक्तियों को समानता के अवसर प्रदान करना, उपयुक्त वातावरण प्रदान कर  दिव्यांगजन व्यक्तियों की क्षमता का उपयोग करना,  दिव्यांगजन व्यक्ति के साथ  दिव्यांगजन के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाए। इसी प्रकार  दिव्यांगजन के आधार पर उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता से वंचित नहीं किया जाए। राज्य सरकार द्वारा  दिव्यांगजन व्यक्तियों को उचित आवास उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने, राज्य सरकार द्वारा  दिव्यांगजन व्यक्तियों को यातना, अमानवीय, अपमानजनक व्यवहार से बचाने के लिए उपाय एवं प्रावधान किये गये हैं।

 

इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना 2024 

अगस्त 2024 में राज्य सरकार द्वारा शहरी क्षेत्र के स्ट्रीट वेन्डर तथा सर्विस सेक्टर के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए

इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना 2024 लागू की गई है।

  • योजना के माध्यम से लाभार्थियों को 50 हजार रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • यह योजना एक वर्ष के लिए लागू होगी तथा 31 मार्च 2024 तक योजना के अन्र्तगत ऋण स्वीकृत किये जाएगें। ऋण के मोरेटोरियम की अवधि 3 माह तथा ऋण पुनर्भुगतान की अवधि 12 माह की होगी।
  • गलियों में काम कर रहे व्यापारी, बेरोजगार युवा जो कि जिला रोजगार केन्द्र में पंजीकृत है तथा 18 से 40 आयु वर्ग के है तथा जिन्हे बेरोजगार भत्ता नहीं मिल रहा है, उन्हे योजना का लाभ मिलेगा।

 

बुजुर्गों के लिए जीवन की गुणवत्ता सूचकांक में राजस्थान देशभर में वृद्ध आबादी वाले राज्यों की रैंकिंग में पहले स्थान पर है।

 

Next Page 

B.L Rakhla

we provides free educational & employment information to help job seekers.